logo

एशियन हॉकी चैंपियनशिप :  जापान की लगातार दूसरी जीत, कोरिया को 4-0 से दी मात

japan_hockey.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप का आज दूसरा दिन है। आज भी तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जापान और कोरिया के बीच हुआ। जापान ने इस दौरान अपना शानदार खेल दिखाते हुए लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया।  जापान ने कोरिया को 4-0 से हराया। जानकारी हो कि इस चैंपियनशिप का पहला मुकाबला भी जापान ने ही जीता है। इस मैच में जापान की टीम ने 3-0 से मलेशिया से परासत किया था।